RBSE 5th Class Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट आज rajshaladarpan.nic.in पर होगा जारी, ऐसे डाउनलोड करें पांचवी कक्षा की मार्कशीट

RBSE 5th Class Result 2026 LIVE: राजस्थान कक्षा 5वीं, रिजल्ट 2026 आज यानी 24 मार्च, 2026 को शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र जिसने पांचवी कक्षा की परीक्षा दी थी, वे रोल नंबर का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 5th Class Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान शिक्षा विभाग आज RBSE 5वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इस साल लाखों छात्रों ने पांचवी कक्षा की परीक्षाओं में भाग लिया था और अब सभी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने समग्र ID या रोल नंबर और कैप्चा की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2026 के बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को सेव करें।

RBSE 5th Class Result 2026 Link

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीकानेर आज 24 मार्च को पांचवी कक्षा के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड के साथ देख सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल लगभग 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने RBSE 5वीं की परीक्षा दी है और अब सभी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

RBSE 5th Class Result 2026 ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आरबीएसई पांचवीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RBSE 5th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

RBSE 5th क्लास रिजल्ट 2026; राजस्थान बोर्ड 5वीं की मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

आरबीएसई 5वीं कक्षा परिणाम 2026 की मार्कशीट में निम्न जानकारी शामिल होगी:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड/डिवीजन
  • पास/फेल स्टेटस

RBSE 5वीं का रिजल्ट: पास होने के लिए जरूरी अंक

राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का मौका दिया जा सकता है।

Rajasthan Board Shala Darpan 5th, 8th Result Live: कैसे DigiLocker से चेक करें रिजल्ट

  • DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • Login/Register पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाइल नंबर और आधार नंबर से रजिस्टर करें।
  • Issued Documents में RBSE Board चुनें।
  • अपनी जानकारी भरें और सबमिट करें, आपका राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
Skip Ad
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!